Punjab: वोट चोरी के बाद अब केंद्र पर अनाज चोरी का आरोप; पंजाब और केंद्र सरकार आमने-सामने

वोट चोरी के आरोपों के बाद अब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र पर गरीबों का राशन रोकने का आरोप लगाया, जबकि केंद्र ने राज्य में फर्जी लाभार्थियों और राशन घोटाले का दावा किया। ई-केवाईसी प्रक्रिया को लेकर दोनों पक्षों में विवाद है।

Punjab News: वोट चोरी के आरोपों के बाद अब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र सरकार पर अनाज चोरी का आरोप लगाया है। मान का कहना है कि केंद्र सरकार पंजाब के हिस्से का पीडीएस (सार्वजनिक वितरण प्रणाली) का राशन रोकने की साजिश कर रही है। इसके जवाब में केंद्र सरकार ने राज्य में 'फर्जी लाभार्थियों' और 'राशन घोटाले' के आरोप लगाए हैं। दोनों पक्षों के तीखे बयानों से यह मामला अब पूरी तरह राजनीतिक रंग ले चुका है।

After vote chori, Central government accused of grain theft

वोट चोरी के बाद केंद्र पर अनाज चोरी का आरोप

मान का आरोप- केंद्र गरीबों से राशन छीनना चाहती है

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दावा किया कि केंद्र सरकार जानबूझकर पंजाब के गरीबों को मिलने वाला मुफ्त राशन रोकने की साजिश कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में कुल 1.53 करोड़ राशन कार्डधारक हैं, जिनमें से 55 लाख का राशन बंद करने की योजना बनाई जा रही है। मान ने आरोप लगाया कि जुलाई महीने में 23 लाख लोगों का राशन ई-केवाईसी के बहाने रोका गया और अब 30 सितंबर से 32 लाख और लोगों का राशन रोके जाने की चेतावनी दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने केंद्र पर राजनीतिक द्वेष का आरोप लगाते हुए कहा कि गरीबों से उनका हक छीना जा रहा है और इसका विरोध किया जाएगा।

End of Feed