कुत्ते के काटने पर निजी अस्पताल जाने की जरूरत नहीं, मोहल्ला क्लीनिक में मिलेगा मुफ्त इलाज, पंजाब सरकार का बड़ा फैसला

पंजाब सरकार ने आम जनता की सेहत को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले के अनुसार, अब पंजाब के निवासियों को कुत्ते के काटने के लिए निजी अस्पताल जाने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि मोहल्ला क्लीनिक में उन्हें मुफ्त इलाज दिया जाएगा। यहां वह एंटी-रेबीज इंजेक्शन मुफ्त में ले पाएंगे।

पंजाब में आम जनता की सेहत को लेकर एक और बड़ा फैसला लिया। इस फैसलों को जनता के स्वास्थ्य के लिए एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। बता दें कि अब पंजाब के निवासियों को कुत्ते के काटने जैसी आपात स्थिति में इलाज के लिए किसी निजी अस्पताल के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि इसका इलाज भी अब मोहल्ला क्लीनिकों में किया जाएगा और इसके लिए निवासियों को एक रुपये भी नहीं देना पड़ेगा।

Punjab News

कुत्ते के काटने पर मोहल्ला क्लीनिक में मिलेगा मुफ्त इलाज (फोटो- कैनवा)

आम आदमी पार्टी ने प्रदेश में लोगों की स्वास्थ्य जरूरत को समझते हुए जगह-जगह मोहल्ला क्लीनिकों की शुरुआत की थी। ताकि निवासियों को आवश्यक स्वास्थ्य देखभाल मिल सके। अब इसमें एंटी-रेबीज इंजेक्शन को भी जोड़ा गया है। यदि किसी व्यक्ति को कुत्ता काटता है तो उसे निजी अस्पतालों की महंगी फीस देने की आवश्यकता नहीं है। वह मोहल्ला क्लीनिकों में मुफ्त में इंजेक्शन लगवा सकते हैं। जहां निजी अस्पतालों में एंटी-रेबीज इंजेक्शन 350 से 800 रुपये प्रति डोज में मिलता है, और पूरा टीकाकरण कोर्स 2000 से 4000 रुपये तक का हो जाता है। अब यह पूरा इलाज मोहल्ला क्लीनिक में एक रुपया खर्च किए बिना मिलेगा।

End of Feed