चण्डीगढ़

Yamunanagar Encounter: 5 करोड़ की फिरौती मांगने वाला बदमाश एनकाउंटर में ढेर

Yamunanagar Police Encounter: यमुनानगर के रतौली इलाके में 5 करोड़ की फिरौती मांगने वाले बदमाश की पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई। जिसमें बदमाश भीम करीब आधा दर्जन गोलियां लगने से मौके पर ही ढेर हो गया।

Image

एनकाउंटर में बदमाश ढेर

Yamunanagar Encounter: हरियाणा के यमुनानगर में 5 करोड़ की फिरौती मांगने वाला बदमाश एनकाउंटर में ढेर हो गया है। बदमाश भागने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग की। जिससे पुलिस कर्मचारियों की बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली लगी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। जिससे बदमाश भीमा को करीब आधा दर्जन गोलियां लग गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

रतौली इलाके में हुई मुठभेड़

पुलिस की बदमाश भीमा के साथ रतौली इलाके में मुठभेड़ हुई। पुलिस अधीक्षक कमल दीप गोयल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी भीमा रतौली रोड पर मौजूद है। जिसके बाद पुलिस टीम वहां मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर भीमा ने भागने फायरिंग कर दी और भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में वह पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया।

हथियार-कारतूस और बाइक बरामद

पुलिस ने घायल बदमाश को तुरंत अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को घटनास्थल से एक हथियार, कुछ कारतूस और एक बाइक भी बरामद हुई है। पुलिस ने इस मामले की जांच कर रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article