Ludhiana Gas Leak: बेहोश होकर गिरने लगे थे लोग, सड़क पर पड़े थे शव, हादसे में बचे लोगों ने बयां किए दहशत के वो पल

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated May 1, 2023, 09:59 AM IST

पीड़ितों को अस्पताल ले जाने वाले लोगों ने घटना की भयावहता को बयां करते हुए कहा कि जहरीली गैस की तेज गंध के बाद लोग सड़कों पर बेहोश हो रहे थे।

Ludhiana Gas Leak: पंजाब में लुधियाना के लोगों के लिए रविवार का दिन दहशत में गुजरा। इन्होंने ऐसे किसी हादसे की सपने में भी कल्पना नहीं की थी। यहां गैस लीक होने से कई लोगों की जान चली गई। रविवार को शहर के घनी आबादी वाले गियासपुरा इलाके में सीवर से जहरीली गैस निकलने के बाद तीन बच्चों सहित 11 लोगों की मौत हो गई। लुधियाना में गैस रिसाव रविवार सुबह तड़के हुआ जब लोगों ने बहुत तीखी गंध महसूस की और इसके असर से बेहोश होने लगे। बाद में पता चला कि हवा में एक जहरीली गैस लीक हुई है जिसमें हाइड्रोजन सल्फाइड का स्तर बहुत अधिक था।

Ludhiana Gas Leak

Ludhiana: सीवर से जहरीली गैस निकलने के बाद तीन बच्चों सहित 11 लोगों की मौत

11 लोगों की मौत

11 मृतकों के अलावा गैस के असर से बीमार हुए चार और लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने कहा कि उन्हें संदेह है कि इलाके में सीवरेज में कुछ केमिकल डाले जाने के बाद जहरीली गैस निकली है। पीड़ितों को अस्पताल ले जाने वाले लोगों ने घटना की भयावहता को बयां करते हुए कहा कि जहरीली गैस की तेज गंध के बाद लोग सड़कों पर बेहोश हो रहे थे। कई पीड़ितों की सड़क पर ही मौत हो गई।

End of Feed