Chandigarh: हथियारों के जखीरे के साथ पकड़ा गया लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा, पुलिस ने यूं बिछाया जाल

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 3, 2022, 06:02 PM IST

Chandigarh: पंजाब पुलिस की एजीटीएफ टीम ने शहर के ढकोली इलाके में पुराने अंबाला रोड से लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक बड़े बदमाश को दबोचा है। भिवानी जिले के रहने वाले इस हथियार तस्‍कर के पास से पुलिस ने 22 पिस्‍टल, 11 मैगजीन और 40 कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी ये हथियार गैंग के सदस्‍यों को देने आया था।

KEY HIGHLIGHTS
  • गिरफ्तार आरोपी गैंग के सदस्‍यों को करता था हथियारों की सप्‍लाई
  • आरोपी के पास से 22 पिस्‍टल, 11 मैगजीन और 40 कारतूस बरामद
  • आशंका,लॉरेंस बिश्नोई गैंग बना रहा है किसी बड़ी वारदात का षड्यंत्र

Chandigarh: पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स को बड़ी सफलता मिली है। एजीटीएफ की टीम ने गुप्‍त सूचना के आधार पर शहर के ढकोली इलाके में पुराने अंबाला रोड से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक बड़े बदमाश को दबोचा है। इस शूटर की पहचान जैन चौक तलीवाड़ा जिला भिवानी के रहने वाले बंटी के रूप में हुई है। आरोपित अंतरराज्यीय हथियार तस्कर बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी के पास से भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी यहां पर हथियारों की सप्‍लाई करने आया था, लेकिन इससे पहले ही उसे पुलिस ने दबोच लिया।

Chandigarh arms smuggling

गिरफ्तार बदमाश के पास से मिले हथियार

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने इसे पुलिस की बड़ी सफलता बताते हुए आरोपी को पकड़ने वाली टीम को सम्‍मानित करने को कहा है। डीजीपी की तरफ से जारी बयान के अनुसार एजीटीएफ ने जिला पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर हथियार तस्‍कर बंटी को प्वॉइंट 20 पिस्‍टल और 9 एमएम व प्वॉइंट 30 कैलिबर के 11 मैगजीन के साथ दबोचा है। आरोपी के पास से 40 कारतूस भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास 15 भारतीय निर्मित पिस्टल और बाकि के विदेशी हैं। पुलिस ने आरोपित के पास से एचआर 38 क्यू 2297 नंबर की एक एसयूवी कार भी बरामद की है।

End of Feed