हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त, IAS पंकज अग्रवाल को मिला कार्यभार

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के तौर पर वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पंकज अग्रवाल को नियुक्त किया गया है। उन्हें निर्वाचन विभाग का आयुक्त और सचिव भी नियुक्त किया गया है। इससे पहले हरियाणा के पूर्व निर्वाचन अधिकारी एसीएस अनुराग अग्रवाल थे।

Haryana News: हरियाणा को नया मुख्य निर्वाचन अधिकारी मिल गया है। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पंकज अग्रवाल को मुख्य निर्वाचन अधिकारी का पदभार मिला है। इसके साथ ही उन्हें निर्वाचन विभाग के आयुक्त और सचिव पद की जिम्मेदारी भी मिली है। हरियाणा सरकार ने मुख्य चुनाव अधिकारी के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग के पास तीन आईएएस अधिकारियों का पैनल बनाकर भेजा था। इस पैनल में पंकज अग्रवाल के अलावा ए मोना श्रीनिवास और पीसी मीणा का नाम शामिल था। आयोग ने इनमें से पंकज अग्रवाल के नाम को ग्रीन सिग्नल दिया है। पंकज अग्रवाल का नाम निष्पक्ष और ईमानदार IAS अधिकारियों में शुमार होता रहा है।

IAS Pankaj agarwal

IAS पंकज अग्रवाल (फोटो साभार - ट्विटर)

2000 बैच के आईएएस अधिकारी

भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के वरिष्ठ अधिकारी पंकज अग्रवाल को सोमवार को हरियाणा का मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया। हरियाणा सरकार ने अग्रवाल की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, "पंकज अग्रवाल (2000 बैच के अधिकारी) को हरियाणा का मुख्य निर्वाचन अधिकारी तथा चुनाव विभाग का आयुक्त एवं सचिव नियुक्त किया गया है।"

End of Feed