Haryana: राहुल के आरोपों पर वोटरों के आए बयान, बोले गलत संदर्भ में दिखाए गए सबूत

Haryana Voters on Rahul Gandhi: बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके राहुल गांधी ने इलेक्शन कमीशन पर कई आरोप लगाए। अब हरियाणा के कई वोटरों ने इन आरोपों को सिरे से नकार दिया है। आइए जानते हैं राहुल के आरोपों पर क्या कह रहे हैं मतदाता।

Voters Denied Rahul Gandhi Allegations: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को हरियाणा में मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी के आरोप लगाए। आरोपों की फेहरिश्त में एक ब्राजिलियन मॉडल की तस्वीर का कई मतदाता पहचान पत्रों पर लगाए जाने का भी आरोप था, जिसने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं। अब इन आरोपों को खारिज करे हुए कुछ हरियाणा के मतदाताओं के बयान सामने आए हैं।

rahul allegation on haryana ec

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते राहुल गांधी (तस्वीर साभार | PTI)

सोनीपत की रहने वाली अंजलि त्यागी नाम की एक वोटर ने कहा कि राहुल गांधी हमारे वीडियो को गलत तरीके से प्रस्तुत कर रहे हैं, जो लोकतंत्र में गलत है। अंजलि ने साफ किया कि अब उनके पास वोटर आईडी है, जिसमें उनकी सही जानकारी दर्ज है। उन्होंने बताया कि चुनाव से पहले उन्होंने एक वीडियो बनाया था, जब उनका नाम वोटर लिस्ट में नहीं था, लेकिन अब उस वीडियो को गलत संदर्भ में दिखाया जा रहा है। अरुण नाम के भी एक वोटर ने बताया कि उनके भाइयों का नाम वोटर लिस्ट में नहीं था, इसी कारण उन्होंने वीडियो बनाया था।

End of Feed