Chandigarh News: चंडीगढ़ PGI में ऑपरेशन के दौरान लगी आग, अस्पताल में मचा हड़कंप

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 30, 2024, 09:01 PM IST

चंडीगढ़ पीजीआई के एडवांस कार्डियो सेंटर की चौथी मंजिल पर ऑपरेशन थिएटर में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। आग लगने के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया।

Chandigarh News: चंडीगढ़ में 'पोस्ट ग्रैजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च' (पीजीआईएमईआर) में एडवांस कार्डियक सेंटर में शनिवार को आग लग गई। जब आग लगी तब वहां सर्जरी हो रही थी। अचानक से आग लगने के बाद वहां पर भगदड़ मच गई। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

Chandigarh PGI

फाइल फोटो।

चिंगारी से लगी आग

जानकारी के अनुसार, आग एडवांस कार्डियक सेंटर (एसीसी) के ऑपरेशन थिएटर नंबर दो में लगी थी। शुरुआती जांच से पता चला है कि ऑपरेशन थिएटर में एक सॉकेट से चिंगारी निकली जिसके बाद वहां आग लगी।

End of Feed