Chandigarh: चंडीगढ़ के लोगों को बड़ी राहत, 1 जनवरी से अब नहीं होगा लागू यह खास सेवा शुल्क

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 28, 2022, 11:35 PM IST

Chandigarh News: चंडीगढ़ के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। यहां के संपर्क केंद्रों पर एक जनवरी से लगने वाले सेवा शुल्क की योजना को प्रशासन ने फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। यूटी प्रशासन ने स्पिक अधिकारियों को शुल्‍क दरों की दोबारा समीक्षा करने को कहा है। जिसके बाद इसे संशोधित दर के अनुसार लागू किया जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • संपर्क केंद्रों पर एक जनवरी से लगने वाले सेवा शुल्क पर रोक
  • स्पिक को मिला इस शुल्‍क की दोबारा से समीक्षा करने का निर्देश
  • स्पिक ने की थी 20 से 25 रुपये सेवा शुल्क लगाने की घोषणा

Chandigarh News: चंडीगढ़ के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। एक जनवरी से संपर्क केंद्रों पर लगने वाले सेवा शुल्क की योजना को स्थगित कर दिया गया है। यूटी प्रशासन ने अपने फैसले पर यूटर्न लोगों के विरोध को देखते हुए लिया। अब यूटी प्रशासन पहले इन शुल्‍क दरों की समीक्षा करेगा, जिसके बाद इन्‍हें संशोधित कर दोबारा से लागू किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए यूटी प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने बताया कि, अब एक जनवरी से संपर्क केंद्रों पर सेवा शुल्क लागू नहीं होगा। अभी इन शुल्‍क दरों की दोबारा से समीक्षा करने को कहा गया है। जिसके बाद इस शुल्‍क को लागू करने की जानकारी दी जाएगी।

Chandigarh Administration

अधिकारियों के साथ बैठक करते यूटी प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल

बता दें कि, चंडीगढ़ प्रशासन के सोसाइटी फॉर प्रमोशन ऑफ आईटी इन चंडीगढ़ (स्पिक) ने बीते दिनों एक बैठक कर संपर्क केंद्रों की सभी सेवाओं व सुविधाओं पर 20 से 25 रुपये सेवा शुल्क लगाने की घोषणा की थी। इसे मंजूरी के लिए प्रशासन के पास भेजा गया था। इस सेवा शुल्‍क की जानकारी मिलने के बाद शहर के हर वर्कर ने विरोध शुरू कर दिया। चंडीगढ़ की राजनीतिक पार्टियों व सामाजिक संस्थाओं ने इस शुल्क के लागू होने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी थी। इस विरोध के कारण ही चंडीगढ़ प्रशासन ने स्पिक के प्रस्ताव पर रोक लगाने के साथ समीक्षा के लिए वापस भेज दिया।

End of Feed