Chandigarh Gold and Silver Rate Today, 23 November 2022: सोने का दाम आज घरेलू सर्राफा बाजार में मिलेजुले कारोबार कर रहा है। चंडीगढ़ के गोल्ड खरीददारों के लिए एक अच्छी खबर है, आज यानी 23 नंवबर को चंडीगढ़ के सर्राफा बाजार में सोना हल्की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। ग्लोबल बाजारों में आज सोने की डिमांड धीमी होने का असर स्थानीय बाजारों पर भी दिख रही है। यही कारण है कि, शादियों का सीजन में घरेलू डिमांड के बाद भी सोना बीते तीन दिन से लगातार लुढ़क रहा है। आज चंडीगढ़ में 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 48,400 और 24 कैरेट सोने का भाव 52,800 रुपये है।
चंडीगढ़ में 22 कैरेट सोने का भाव
चंडीगढ़ सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को यहां पर सोने की कीमतों में 100 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। यहां पर आज 22 कैरेट के 1 ग्राम सोने की कीमत 4,840 रुपये चल रही है। मंगलवार को यह 4,850 रुपये था। वहीं, 10 ग्राम सोने की कीमत 48,400 रुपये है। यह कल 48,500 रुपये था। उम्मीद की जा रही है कि, सोने के भाव में यह गिरावट अभी और देखने को मिल सकती है।
