Chandigarh: शराब पीकर चंडीगढ़ की सड़कों पर निकलना आपको मुसीबत में डाल सकता है। क्योंकि कोरोना के कारण बीते करीब ढाई साल से बंद एंटी ड्रंक एंड ड्राइव नाका अब फिर से शुरू हो चुका है। इन नाकों के शुरू होते ही ट्रैफिक पुलिस ने एक ही दिन में कार्रवाई करते हुए 22 लोगों को शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए पकड़ा। इन से 16 वाहनों को भी जब्त किया। पुलिस ने शुक्रवार रात को शहर में चार जगहों पर एंटी ड्रंक एंड ड्राइव नाका लगाया था। इन नाकों पर पार्टी से लौट रहे वाहन चालकों की जांच एल्को मीटर से की जा रही है।
वाहनों को रोकते ट्रैफिक पुलिसकर्मी
बता दें कि चंडीगढ़ में शराब पीने की वजह से होने वाले हादसों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा था। इस समय शादी का सीजन चल रहा है। इन मैरिज पार्टियों में शराब पीकर लौटते लोग हादसों के प्रमुख कारण बन रहे हैं। जिसकी वजह से पुलिस ने ड्रंक एंड ड्राइव मामलों में अब सख्ती बढ़ा दी है। अभी तक सिर्फ औचक निरीक्षण ही किया जाता है, लेकिन अब एंटी ड्रंक एंड ड्राइव नाकों को फिर से शुरू कर दिया है। इन नाकों पर तैनात पुलिस सभी वाहनों की जांच कर रही है।
