पूर्व पंजाब DGP मोहम्मद मुस्तफा के बेटे की रहस्यमयी मौत की होगी CBI जांच, हत्या के मामले में दर्ज हुई FIR

अकील अख्तर की मौत के मामले में CBI ने बाकायदा हत्या के मामले में FIR दर्ज कर ली है। पहले इस मामले को दवाइयों के ओवरडोज और स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों से जोड़कर देखा जा रहा था लेकिन जांच में गड़बड़ियां सामने आईं।

CBI FIR in Aqil Akhtar Murder Case: अकील अख्तर की मौत के मामले में बड़ा मोड़ आ गया है। पूर्व पंजाब DGP मोहम्मद मुस्तफा और पूर्व मंत्री रिजिया सुल्ताना के बेटे अकील अख्तर की संदिग्ध मौत को लेकर अब CBI ने बाकायदा हत्या के मामले में FIR दर्ज कर ली है। पंचकूला में पिछले महीने हुई इस मौत को पहले दवाइयों के ओवरडोज और स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों से जोड़कर देखा जा रहा था, लेकिन अब जांच सीधे ‘मर्डर एंगल’ से आगे बढ़ेगी।

cbi fir ex dgp md mustafa news

पंजाब के पूर्व DGP मो. मुस्तफा की फाइल तस्वीर

वीडियो के बाद बदली जांच की दिशा

मामले में पहले हरियाणा पुलिस ने एक वीडियो सामने आने के बाद FIR की थी, जिसमें अकील ने कुछ गंभीर आरोप लगाए थे। उसके बाद राज्य पुलिस ने एक SIT बनाई थी। अब मामले की जुरिस्डिक्शन कई राज्यों से जुड़ने की वजह से CBI ने इसे टेकओवर किया और अपनी FIR दर्ज कर दी। बता दें, कि 16 अक्टूबर 2025 की रात अकील अख्तर अपने घर में मृत पाया गया था। परिवार ने दावा किया था कि उसकी मौत दवाइयों की ओवरडोज से हुई। हालांकि, इसके बाद सोशल मीडिया पर अकील का एक पुराना वीडियो सामने आया, जिसमें उसने पिता और पत्नी के बीच अवैध संबंधों का आरोप लगाते हुए अपनी जान को खतरे की आशंका जताई थी।

End of Feed