शहर

Sambhal News: जानलेवा हमले में घायल हुए थाना प्रभारी, डिप्रेशन से जूझ रहा था आरोपी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 22, 2023, 06:17 PM IST

संभल के चंदौसी में थाना प्रभारी पर एक युवक ने हमला कर दिया, जिससे उनके चेहरे पर चोट आ गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को डिप्रेशन का शिकार बताया जा रहा है।

Image

संभल में पुलिसवाले पर हमला (फोटो साभार - ट्विटर)

Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में रविवार को चंदौसी के थाना प्रभारी पर जानलेवा हमला हुआ। आरोपी ने जनसुनवाई के दौरान एसएचओ पर धारदार हथियार से हमला किया। जिससे उन्हें कुछ चोटें आ गईं, उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया है। जिसके बाद उनकी स्थिति सामान्य है। वहीं आरोपी को भी पकड़ लिया गया है। आरोपी को डिप्रेशन से पीड़ित बताया जा रहा है। इस मामले की जांच की जा रही है।

जनसुनवाई के दौरान हमला

रविवार को जनसुनवाई के दौरान एक युवक ने धारदार हथियार से चंदौसी के थाना प्रभारी (एसएचओ) पर हमला कर दिया। जिससे उनके चेहरे पर चोट आयी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक को पकड़ लिया गया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि आज चंदौसी कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह पंवार जनसुनवाई कर रहे थे, उसी दौरान गुलजारी लाल (28) निवासी ग्राम कैथल ने प्रभारी निरीक्षक पर किसी धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे उनका चेहरा जख्मी हो गया।

आरोपी डिप्रेशन का शिकार

एसपी ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक का मेडिकल कराया गया है और उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया है। गुनावत के मुताबिक, आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि प्रथम दृष्टया लगता कि उक्त युवक मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं है और अवसाद से ग्रस्त है और उसके परिवार वालों से बात की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रभारी निरीक्षक की प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति सामान्य है और उपचार के बाद वह थाने में आ गए हैं। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article