UP News: एनकाउंटर में ढेर हुआ साइको सीरियल किलर, 26 घंटे में 3 लोगों की ली थी जान

चंदौली में 26 घंटे के भीतर तीन सनसनीखेज हत्याएं करने वाले साइको किलर और रिटायर्ड फौजी गुरप्रीत सिंह को आखिर पुलिस ने एक एनकाउंटर में मार गिराया है।

UP News: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में 26 घंटे तक दहशत का दूसरा नाम बने एक साइको किलर (Psycho Killer) और रिटायर्ड फौजी गुरप्रीत सिंह को कल यानी सोमवार 11 मई को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। इस साइको किलर ने 24 से 26 घंटे के भीतर तीन सनसनीखेज हत्याओं को अंजाम देकर दहशत फैला दी थी। आखिरकार पुलिस ने लोगों को इस साइको किलर के आतंक से निजात दिलाई।

UP News Chandauli Encounter

चंदौली का साइको किलर एनकाउंटर में ढेर

पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान पंजाब के अमृतसर निवासी गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है, जिसने साल 2021 में सेना की नौकरी छोड़ी थी। इसके बाद वह सामान्य जीवन जीने की कोशिश करने लगा, लेकिन शराब की लत और मानसिक अस्थिरता के कारण वह अपराध की दुनिया में उतर गया। इस दौरान उसने बिहार के आरा में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी भी की, लेकिन ये नौकरी छूटने के बाद उसकी मानसिक स्थिति और खराब हो गई।

End of Feed