Delhi Metro: केंद्रीय कैबिनेट के ताजा फैसलों की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिल्ली के बुनियादी ढांचे को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। सरकार ने दिल्ली मेट्रो के फेज 5A को आधिकारिक मंजूरी दे दी है, जिससे शहर की परिवहन व्यवस्था और भी मजबूत होगी। इस नए प्रोजेक्ट के तहत 16 किलोमीटर लंबी एक नई मेट्रो लाइन बिछाई जाएगी, जिस पर कुल 13 स्टेशन बनाए जाएंगे।
दिल्ली मेट्रो के फेस 5ए को केंद्रीय सरकार की मंजूरी
इस परियोजना को पूरा करने के लिए सरकार ने 12,015 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है। इस विस्तार के साथ ही दिल्ली मेट्रो का पूरा नेटवर्क 400 किलोमीटर की लंबाई को पार कर जाएगा। इस कदम से न केवल लाखों यात्रियों का सफर आसान होगा, बल्कि दिल्ली मेट्रो का नेटवर्क दुनिया के सबसे बड़े मेट्रो सिस्टम की सूची में और ऊपर आ जाएगा।
मेट्रो फेज 5ए में बनेंगे 13 स्टेशन
दिल्ली मेट्रो फेज 5ए में 13 स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा, जिसमें से 10 स्टेशन जमीन के नीचे होंगे और 3 स्टेशन जमीन के ऊपर बनाए जाएंगे। इस पूरे प्रोजेक्ट को तैयार में होने में 3 साल का समय लग सकता है। 3 साल में प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद जिन इलाकों में पहले मेट्रो सेवा नहीं थी, उनके लिए भी यात्रा आसान हो जाएगी। मेट्रो यात्रा के विस्तार से न केवल यात्रा आसान होगी बल्कि समय भी बचेगा।
400 किलोमीटर का हो जाएगा दिल्ली मेट्रो का नेटवर्क
दिल्ली मेट्रो का नेटवर्क वर्तमान समय में फिलहाल 395 किलोमीटर का है। क्योंकि फेज 5ए के प्रोजेक्ट को मंजूरी मिलने के बाद और इसके विकास के बाद दिल्ली मेट्रो का नेटवर्क बढ़कर 400 किलोमीटर का हो जाएगा।
