ममता बनर्जी और अभिषेक की बढ़ीं मुश्किलें, कलकत्ता हाई कोर्ट ने थमाया अदालत की अवमानना नोटिस, क्या है पूरा मामला?

Calcutta High Court Contempt Notice: कलकत्ता हाई कोर्ट ने पिछले साल 21 जुलाई को आयोजित टीएमसी की 'शहीद दिवस' रैली के दौरान कोलकाता में लगे भारी जाम को लेकर पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी को अवमानना का नोटिस जारी किया है।

Calcutta High Court Contempt Notice: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) की कानूनी मुश्किलें बढ़ गई हैं। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को एक अवमानना मामले में दोनों शीर्ष नेताओं को नोटिस जारी करने का आदेश दिया है।

Mamata Banerjee Contempt Case

कोलकाता ट्रैफिक जाम मामले में बड़ा एक्शन (फाइल फोटो)

यह पूरा मामला पिछले साल यानी 21 जुलाई 2025 को कोलकाता में आयोजित टीएमसी की पारंपरिक 'शहीद दिवस' (Shahid Diwas) रैली के दौरान सड़कों पर लगे भारी जाम और अदालत के नियमों के उल्लंघन से जुड़ा हुआ है।

End of Feed