BRICS Summit 2026: 500 CCTV कैमरे, 15000 पुलिसकर्मी, 200 कंपनियां केंद्रीय बल; छावनी बनी दिल्ली

BRICS Summit 2026: दिल्ली में BRICS समिट को लेकर शहर में 15 हजार पुलिसकर्मी और 500 CCTV कैमरे तैनात किए गए हैं। VVIP रूट पर ट्रैफिक डायवर्जन, ड्रोन प्रतिबंध और कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

BRICS Summit 2026: राजधानी दिल्ली में होने वाली BRICS समिट को लेकर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा और ट्रैफिक का बड़ा प्लान तैयार किया है। ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान दिल्ली को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है। दिल्ली में ऐसी चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था इसलिए जरूरी है क्योंकि सम्मेलन में कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष, मंत्री, विदेशी प्रतिनिधि और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के अधिकारी शामिल होंगे। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत आ रहे हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा के साथ-साथ आम लोगों को कम से कम परेशानी हो, इसके लिए पुलिस ने पहले से ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।

Delhi Brics security

दिल्ली में ब्रिक्स को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

Brics समिट के लिए दिल्ली में अहम रूट्स पर लगभग 500 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। ये हाई डेफिनेशन कैमरे इन रूट्स पर हर हरकत को कैप्चर करेंगे। जिन सड़कों से होकर विदेशी मेहमान शहर में अपने होटल और कार्यक्रम स्थल तक जाएंगे जैसे तुगलक रोड, अशोक रोड, अकबर रोड, मान सिंह रोड, ऑबराय होटल, ताज मान सिंह होटल आदि इन कैमरों की जद में रहेंगे। इसके लिए तुगलक रोड थाने के अंदर सीसीटीवी कंट्रोल रूम भी बनाया गया है।

End of Feed