दो दिन नहीं, सिर्फ 12 घंटे में पहुंच जाएंगे चीन बॉर्डर तक; अगले साल शुरू हो जाएगी ये नई सामरिक महत्व की रोड

भारत ने लद्दाख में दौलत बेग ओल्डी तक चीन की निगरानी से दूर एक वैकल्पिक सड़क मार्ग का निर्माण तेज कर दिया है। 130 किमी लंबी यह सड़क दो दिन की यात्रा को घटाकर 12 घंटे कर देगी। सीमावर्ती इलाके में बेहतर सैन्य तैनाती और रसद आपूर्ति के लिए BRO इसे तैयार कर रहा है।

भारत और चीन के रिश्ते दोस्ताना तो नहीं रहे हैं, लेकिन 2020 में गलवान घाटी में हुई झड़प के बाद हालात और बिगड़ गए। 1962 की लड़ाई में चीन ने भारत की काफी जमीन पर कब्जा कर लिया था। जिसके बाद से दोनों देशों के बीच रिश्ते अच्छे नहीं रहे हैं। दोनों देशों के बीच लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) पर सेनाएं अक्सर आमने-सामने जाती हैं।

BRO-Road-Ladakh

दौलत बेग ओल्डी तक बन रही नई सड़क (सांकेतिक तस्वीर) (फोटो - bro.gov.in)

अब भारत ने LAC पर स्ट्रैटजिक इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ा कदम आगे बढ़ाया है। भारत दौलत बेग ओल्डी (DBO) तक चीन की निगरानी से दूर एक वैकल्पिक मार्ग बना रहा है, जो अगले साल तक तैयार हो जाएगा। साल 2020 में गलवान घाटी में हुई झड़प के बाद सीमा पर बढ़ते तनाव को देखते हुए इस रोड का काम शुरू किया गया है।

End of Feed