BMC Election 2026 : 'आप’ अकेले लड़ेगी बीएमसी चुनाव, गठबंधन से इनकार ; 227 सीटों पर कब होने हैं इलेक्शन?

BMC Election 2026 : बीएमसी चुनाव 2026 के लिए आम आदमी पार्टी ने अकेले दम पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। जनवरी माह में होने वाले पार्टी ने सभी 227 वार्डों में अकेले चुनाव लड़ने का एलान किया है। पार्टी ने किसी भी गठबंधन से साफ इनकार किया है।

BMC Election 2026 : महाराष्ट्र में आगामी नगर निकाय चुनावों के लिए सभी पार्टियां तैयारियों में जुटी हैं। शिवसेना (उबाठा) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) समेत अन्य विपक्षी दल अगले सप्ताह अपने गठबंधन की घोषणा कर सकते हैं। इधर, आम आदमी पार्टी (आप) बीएमसी आम चुनाव 2026 के लिए अलग रणनीति तैयार कर रही है। पार्टी ने सभी 227 वार्डों में अकेले चुनाव लड़ने का एलान किया है। पार्टी ने किसी भी गठबंधन से साफ इनकार किया है।

Aap BMC Election 2025

'आप' अकेले लड़ेगी बीएमसी चुनाव 2026

‘आप’ का आरोप है कि मुंबई की हालत बदहाल है और सभी मौजूदा राजनीतिक दलों ने बीएमसी को लूटा है। पार्टी ने कहा कि 74,447 करोड़ रुपये के बजट वाली बीएमसी भ्रष्टाचार और अयोग्यता का केंद्र बन चुकी है। शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन (BEST), कचरा प्रबंधन, पर्यावरण और प्रदूषण जैसे मुद्दों पर बीएमसी पूरी तरह विफल रही है।

End of Feed