Bihar Ka Mausam 24-Dec-2025: बिहार में मौसम की चाल बदल गई है। यहां मौसम के मिजाज बिगड़ने लगे हैं। यहां बीते कुछ दिनों से ठंड का भीषण प्रकोप देखने को मिल रहा है। चार दिन से पड़ रही इस ठंड को देखते हुए लग रहा है कि आने वाले दिनों में और बुरा हाल हो सकता है। मौसम विभाग ने बिहार के अधिकतर हिस्सों में कोल्ड के का अलर्ट जारी किया है। कोल्ड डे के साथ यहां कोल्ड वेव चलने की संभावना भी है। भीषण ठंड को देखते हुए बच्चों और बुजुर्गों का खास ख्याल रखने की सलाह दी गई है। हाड़ कंपा देने वाली इस सर्दी में लोग अपने-अपने घरों में दुबके हुए हैं। हीटर की गर्माहट छोड़ लोगों का बाहर निकलने का मन ही नहीं कर रहा है। इस बीच प्रदेश में कोहरे का भी अलर्ट जारी किया गया है। कोहरे के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को देखते हुए लोगों को धीमी गति में गाड़ी चलाने और फॉग लाइट का प्रयोग करने की सलाह दी गई है। साथ ही मौसम को देखते हुए आवश्यकता न होने पर बाहर न निकलने की सलाह भी दी गई है।
बिहार में मौसम का हाल
बिहार में कैसा रहेगा मौसम का हाल?
बिहार बीते कुछ दिनों से पछुआ हवाएं चल रही हैं। घने कोहरे और पछुआ हवाओं को देखते हुए मौसम विभाग ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है। इसका अर्थ ये है कि रातों के साथ यहां दिन भी सर्द होने वाले हैं। धूप का असर भी कम होगा। बता दें कि बीते कुछ दिनों से बिहारवासियों को सूरज देवता के दर्शन भी नहीं हुए हैं और आने वाले दिनों में भी इसकी संभावना कम ही नजर आ रही है। बिहार में दिन के समय में भी लोग भीषण ठंड में कांपते हुए नजर आएंगे।
बिहार में जारी अलर्ट
मौसम विभाग ने पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, वैशाली, पटना, सिवान, सारण, मुजफ्फरनगर, सुपौल, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, पटना, नवादा, बक्सर, भोजपुर, अवरल, कैमूर, औरंगाबाद, नालंदा, जहानाबाद, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, सहरसा, अररिया, दरभंगा, गया में कोल्ड डे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इतना ही नहीं इन जिलों के समेत पूरे प्रदेश में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।
क्रिसमस पर कैसा रहेगा बिहार का मौसम
मौसम विभाग की मानें तो आज की तरह बिहार का मौसम कल भी ठंड बना रहेगा। यहां खून जमा देने वाली सर्दी का एहसास होगा। मौसम विभाग की रिपोर्ट यहां कोल्ड डे और कोहरे का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस साल क्रिसमस पर बिहार में जमा देने वाली सर्दी पड़ने वाली है। बिहार में जिस कदर ठंड पड़ रही है उसके अनुसार, केवल बर्फ पड़ना बाकी रह गया है।
