शहर

Bihar Ka Mausam 23-Dec-2025: बिहार में ठंड से कांपते नजर आए लोग, चंपारण से किशनगंज तक कोल्ड डे-कोहरे का अलर्ट

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 23-Dec-2025 पटना, गया, नालंदा, सिवान में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार में भीषण ठंड के साथ कोहरे ने कोहराम मचा रखा है। आज मौसम विभाग ने प्रदेश में कोहरे और कोल्ड डे के विभिन्न अलर्ट जारी किए हैं। मौसमी गतिविधियों को देखते हुए आने वाले दिनों में बिहारवासियों को ठंड से राहत मिलने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज मौसम का हाल।

Image

आज बिहार का मौसम

Bihar Ka Mausam 23-Dec-2025: बिहार में कोहरे और ठंड का डबल अटैक जारी है। घने कोहरे के साथ लगातार बढ़ रही ठंड में लोगों को कांपते हुए देखा जा रहा है। ठंड और कोहरे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने आज बिहार के अधिकांश जिलों में कोहरे के अलर्ट के साथ कोल्ड डे का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसका अर्थ ये है कि रात की तरह दिन में भी भीषण ठंड महसूस की जाएगी और धूप का ठंड पर कोई असर नहीं देखने को मिलेगा। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जाएगी। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज बिहार में मौसम का हाल।

बिहार के किन जिलों में कोहरे का अलर्ट?

सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, मधेपुरा, सहरसा, कटिहार, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर और जुमई में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान इन इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा। सड़क यात्रा करने वाले वाहन चालकों को फॉग लाइट और धीमी गति में यात्रा करने की सलाह दी है।

बिहार के किन जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी?

मौसम विभाग ने आज बिहार के विभिन्न जिलों में कोल्ड डे का येलो और रेड अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया और अरवल में कोल्ड डे का रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, पटना, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, समस्तीपुर, मुजफ्फरनगर, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, और शिवहर में कोल्ड डे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि इन जिलों में कोहरे का अलर्ट भी है।

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा बिहार का मौसम?

बिहार में मौसम लगातार बिगड़ता नजर आ रहा है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों का मौसम शुष्क बना हुआ है। बताया जा रहा है कि आज से आने वाले दिनों में प्रदेश में घने कोहरे के साथ शीत दिवस यानी कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी। आईएमडी की मानें तो दो दिन बाद प्रदेश के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी। दिसंबर के अंतिम दिनों में शीतलहर चलने की संभावना भी जताई जा रही है। इसका अर्थ ये है कि बिहार में नए साल का आगमन भीषण ठंड के साथ होगा।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article