कहीं एनकाउंटर न हो जाए- पांडव सेना का मुखिया संजय सिंह हुआ अरेस्ट तो डरी पत्नी! 25 मामलों में था फरार

Bihar News: बिहार पुलिस की एसटीएफ (STF) ने 'पांडव सेना' गिरोह के मुख्य सरगना संजय सिंह को पटना रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है। वह काफी समय से फरार चल रहा था।

Bihar News: बिहार पुलिस के विशेष कार्य बल (STF) को आज एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। एसटीएफ की टीम ने पटना रेलवे स्टेशन से 'पांडव सेना' नामक कुख्यात गिरोह के सरगना संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। संजय सिंह पर हत्या, रंगदारी, नरसंहार और अवैध खनन जैसे 25 से अधिक संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से फरार चल रहा था और बिहार समेत पड़ोसी राज्यों की पुलिस के लिए भी बड़ा सिरदर्द बना हुआ था।

pamdav sena

पांडव सेना का मुखिया संजय सिंह (फोटो- X)

संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद उसकी पत्नी रीना देवी ने एक वीडियो संदेश जारी कर पति की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता जताई है और एनकाउंटर की आशंका व्यक्त की है।

End of Feed