Bihar: बिहार के औरंगाबाद में बड़ा हादसा, ट्रक से जा भिड़ी बस, 3 की मौत और 20 घायल

Bihar News: बिहार के औरंगाबाद (Aurangabad) में एक बड़ा हादसा हो गया है। एक बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई, जिसके कारण 3 लोगों की मौत हो गई।

Bihar News: बिहार से इस वक्त एक बड़े हादसे की खबर आ रही है। बोधगया से वाराणसी जा रही बस औरंगाबाद (Aurangabad) में हादसे का शिकार हो गई है। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और 20 घायल हो गए हैं। जिनमें से 15 की हालत गंभीर बतई जा रही है। मृतकों और घायलों में ज्यादातर आंध्र प्रदेश के निवासी है। यह बस आंध्र प्रदेश के तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही थी।

bihar aurangabad bus accident

बिहार के औरंगाबाद में बस हादसा (प्रतीकात्मक फोटो- Canva)

कैसे हुआ हादसा?

मिली जानकारी के अनुसार बोधगाया से यह बस निकली थी और काशी की ओर जा रही थी। तभी औरंगाबाद जिले के देव थाना क्षेत्र के NH-19 के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में भवानी लाइन होटल के पास बस ने ओवरटेक के दौरान एक खड़ी ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतना जोरदार था कि बस का अगला हिस्सा और साइड का बिलकुल बर्बाद हो गया है। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार और अफरातफरी का माहौल बन गया।

End of Feed