Bihar Weather Today: बिहार में बारिश के साथ चल रही लू; 13 जिलों में आंधी-तूफान का ऑरेंज अलर्ट, तो 25 जिलों में हीटवेव का कहर

बिहार का मौसम (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 27 Apr 2026: बिहार के 13 जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिण बिहार में भीषण लू और डेहरी में 43.2 डिग्री तापमान है। जानते हैं बिहार के मौसम का हाल।

बिहार में आज का मौसम (27 Apr 2026): बिहार में इन दिनों कुदरत के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। जहां दक्षिण और पश्चिम बिहार भीषण गर्मी और लू (Heatwave) की चपेट में है, वहीं उत्तर और पूर्वी बिहार में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि ने दस्तक दी है। मौसम विभाग ने सोमवार को राज्य के 13 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

bihar weather Rain

बिहार में एक साथ राहत-आफत

13 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट (Bihar Thunderstorm Alert Today)

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, सोमवार को बिहार के 13 जिलों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की आशंका है। विशेष रूप से किशनगंज, अररिया, पूर्णिया और सुपौल में अगले 48 घंटों तक यह सिलसिला जारी रह सकता है। मंगलवार को गोपालगंज और पश्चिम चंपारण में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

End of Feed