बिहार का मौसम (12 Feb 2026) Bihar Weather Today: बिहार में कमजोर पड़ी सर्दी, चटख धूप बढ़ा रही पारा; जानें आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल

बिहार का मौसम (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 12 Feb 2026: सुबह-शाम की हल्की गुलाबी ठंड और दिन में खिली चटख धूप, बिहार का मौसम इन दिनों दोहरे मिजाज में है। तो आइए जानते हैं IMD के हवाले से बिहार के मौसम का हाल और यह भी कि क्यों अचानक बिहार में पारा चढ़ने लगा है।

बिहार में आज का मौसम (12 Feb 2026): बिहार में अब सर्दी अपने विदाई की ओर है। सुबह और शाम की ठिठुरन के बीच, दिन में खिलने वाली चटख धूप अब धीरे-धीरे गर्माहट का अहसास कराने लगी है। मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल 18 फरवरी तक राज्य के मौसम में किसी बड़े उलटफेर की संभावना नहीं है, लेकिन अगले दो-तीन दिनों में पारा चढ़ने के संकेत जरूर मिल रहे हैं।

bihar weather.

बिहार में गर्मी बढ़ी, सर्दी के अंतिम दिन

बिहार का मौसम कैसा है

राज्य के अधिकांश जिलों में इन दिनों दोहरा मौसम देखने को मिल रहा है। जहां तड़के सुबह और देर रात हल्की सर्दी महसूस होती है, वहीं सूरज निकलने के बाद दोपहर का मौसम काफी सामान्य और सुखद हो जाता है। पिछले 24 घंटों में सुपौल और मोतिहारी जैसे इलाकों में घना कोहरा देखा गया, वहीं पटना समेत अन्य जिलों में सुबह की धुंध के बाद दिन भर अच्छी धूप रही। फिलहाल राज्य का अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री के बीच बना हुआ है।

End of Feed