शहर

बिहार का मौसम (10 Feb 2026) Bihar Weather Today: बिहार में इस दिन बारिश के आसार, क्या फिर लौटेगी हल्की ठंड? जानें आज का मौसम

बिहार का मौसम (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 10 Feb 2026: बिहार में ठंड धीरे-धीरे कम होती जा रही है। सिर्फ सुबह-शाम ही ठिठुरन महसूस हो रही है। दिन में तेज धूप निकल रही है, हालांकि कुछ जिलों में सुबह घना कोहरा भी छा रहा है। आज 6 जिलों में कोहरे को लेकर अलर्ट है।

Image

आज बिहार का मौसम

Photo : Times Now Digital

बिहार में आज का मौसम (10 Feb 2026): बिहार में मौसम का मिजाज बदल रहा है। सर्दी का आखिरी पड़ाव चल रहा है। अब गर्मी के मौसम की दस्तक होने लगी है। दिन में धूप की बढ़ती तपिश से इस बात का एहसास हो रहा है कि जल्द ही स्वेटर और रजाई को लोग बाय बोलने वाले हैं। फिलहाल राज्य में सिर्फ सुबह-शाम ही सर्दी का मौसम है। इस दौरान पछुआ हवाओं के कारण कनकनी महसूस हो रही है। बिहार के कुछ हिस्सों में घना कोहरा भी देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 15 फरवरी को बिहार के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की भी संभावना जताई जा रही है। जिसके कारण तापमान में हल्की गिरावट भी हो सकती है। जिससे सुबह-शाम सर्दी फिर से बढ़ सकती है।

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार बिहार में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है। सुबह के कहीं हल्का तो कहीं घना कोहरा देखने को मिल सकता है। आज 6 जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट भी है, इनमें पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी और सुपौल शामिल हैं। हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही कोहरा साफ हो जाएगा और तेज धूप खिल आएगी। बिहार में आज अधिकतम तापमान 24 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 10 से14 डिग्री सेल्सियस की बीच रहने की संभावना है।

बिहार में क्यों पड़ रही हल्की ठंड

IMD के अनुसार, इस बार फरवरी माह में मौसम पिछले कुछ सालों की तुलना में ज्यादा स्थिर और शुष्क देखने को मिल रहा है। 2025 में भी इस समय हल्की बारिश दर्ज की गई थी। सामान्य तौर पर पश्चिमी विक्षोभ के कारण जनवरी और फरवरी के बीच हल्की बारिश होती है। लेकिन इस बार मौसम साफ बना हुआ है, बारिश का सिलसिला बहुत कम ही देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार, इस बार पश्चिमी विक्षोभ मुख्य रूप से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में ही एक्टिव है, इसकी सक्रियता पूर्वी भारत तक जाते-जाते कमजोर पड़ जा रही है। जिसके कारण बिहार समेत पूर्वी राज्यों में बारिश और ठंड का असर इस बार कम देखने को मिला। इसके अलावा हवा की दिशा और गति में आए बदलाव की वजह से भी यहां मौसम साफ बना हुआ है।

किशनगंज रहा बिहार सबसे ठंडा जिला

बिहार में पिछले 24 घंटे में सबसे ठंडा जिला किशनगंज रहा, यहां का न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जिसके बाद बक्सर और नालंदा में न्यूनतम पारा 8.9 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार को कुछ जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी भी काफी प्रभावित हुई। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में लगभग 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!