Bihar Flood News: बाढ़ से बेहाल बिहार, 15 जिलों में 50 लाख लोग प्रभावित, भोजन को लेकर भी शिकायत

Bihar Flood News: बिहार में बाढ़ हालात काफी ज्यादा खराब हैं। यहां 15 जिलों के लगभग 50 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। राहत शिविरों में कम्युनिटी किचन चल रहे हैं, लेकिन पीड़ित भोजन की गुणवत्ता पर प्रश्न उठा रहे हैं।

Bihar Flood News: बिहार में बाढ़ की स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है। राज्य के 15 जिलों में बिहार में बाढ़ का संकट लगातार गंभीर बना हुआ है। राज्य के 15 जिलों के 21 शहर और अन्य इलाके गंभीर बाढ़ की स्थितिसे जूझ रहे हैं। लगभग 50 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। कई नदियां अब भी अलग-अलग स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। प्रशासन की तरफ से राहत और बचाव अभियान जारी है, लेकिन घर-बार छोड़कर शिविरों में रह रहे लोगों को बुनियादी सुविधाओं के लिए जूझना पड़ रहा है।

Bihar Flood PTI

बिहार में बाढ़ से हाल बेहाल

राहत शिविरों में भी लोगों की समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रहीं। अलग-अलग जगहों पर कम्युनिटी किचन की व्यवस्था की गई है, लेकिन वहां पर भी लोगों को ठीक से भोजन नहीं मिल पा रहा है। लोगों का कहना है कि उन्हें समय पर भोजन नहीं मिल रहा है। बाढ़ पीड़ितों के अनुसार कई बार भोजन की गुणवत्ता इतनी खराब होती है कि उसे खाना ही मुश्किल हो जाता है।

End of Feed