Patna News: बिहार दारोगा भर्ती मेन्स रिजल्ट रद्द होने के बाद सड़कों पर उतरे अभ्यर्थी, भारी पुलिस बल तैनात

Patna Bihar News: बिहार में 1799 दारोगा पदों की मुख्य परीक्षा रद्द होने के विरोध में अभ्यर्थी आज राजधानी पटना में प्रदर्शन कर रहे हैं। अभ्यर्थियों ने गांधी मैदान से लोक सेवक आवास तक मार्च का आयोजन किया है।

Patna Bihar News: बिहार में 1799 पदों पर दारोगा भर्ती की मुख्य परीक्षा रद्द किए जाने के विरोध में अभ्यर्थी आज यानी सोमवार 5 अक्टूबर को पटना की सड़कों पर उतर आए हैं। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों ने गांधी मैदान से लोक सेवक आवास की ओर मार्च का ऐलान किया है। प्रदर्शन को देखते हुए गांधी मैदान और जेपी गोलंबर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। पुलिस ने बैरिकेडिंग के साथ बड़ी संख्या में जवानों को तैनात किया है।

bihar-daroga-recruitment-police-training

प्रदर्शनकारियों से निपटने की ट्रेनिंग लेते पुलिसकर्मी

गांधी मैदान से शुरू हुआ प्रदर्शन

अभ्यर्थियों के प्रदर्शन की शुरुआत गांधी मैदान के गेट नंबर-10 से हो चुकी है। इसके बाद उन्होंने लोक सेवक आवास की ओर बढ़ना शुरू कर दिया है। प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग की है। कई स्थानों पर कंटीले तार भी लगाए गए हैं।

End of Feed