बिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: जमीन सर्वे नियमों में ऐतिहासिक बदलाव, सरकारी कर्मियों को कैशलेस इलाज और छोटे अस्पतालों के लिए नई नियमावली

Bihar Cabinet Meeting: बुधवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में 27 बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। बिहार भूमि सर्वेक्षण नियम 2026 में संशोधन कर इसे और तेज किया गया है, जबकि सरकारी कर्मियों को कैशलेस इलाज और छोटे अस्पतालों के लिए नया पंजीकरण नियम लागू किया गया है।

Patna News: बिहार सरकार ने राज्य में चल रहे विकास कार्यों, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और जमीन से जुड़े विवादों को खत्म करने की दिशा में बुधवार को कई बड़े नीतिगत फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित बिहार मंत्रिमंडल की इस महत्वपूर्ण बैठक में कुल 27 बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। इस बैठक में मुख्य रूप से बिहार भूमि सर्वेक्षण को पारदर्शी बनाने, सरकारी कर्मचारियों को बड़ी चिकित्सा राहत देने और छोटे अस्पतालों पर लगाम कसने के लिए नए कानून बनाने जैसे क्रांतिकारी कदम उठाए गए हैं।

Bihar cabinet meeting decisions 2026 Samrat Choudhary

बिहार कैबिनेट की बैठक में 27 बड़े प्रस्तावों को मंजूरी (फाइल फोटो | PTI)

बिहार में जमीन सर्वे नियमों में होगा बड़ा बदलाव

राज्य सरकार ने बिहार में चल रहे भूमि सर्वेक्षण और बंदोबस्ती कार्य को अधिक पारदर्शी, सटीक और तेज बनाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत 'बिहार विशेष सर्वेक्षण एवं बन्दोबस्त (संशोधन) नियमावली 2026' को कैबिनेट की हरी झंडी मिल गई है, जो पुराने 2012 के नियमों का स्थान लेगी। नए संशोधनों के तहत किसानों और अन्य प्रकार की जमीनों का नया खतियान और डिजिटल भू-नक्शा तैयार करने के काम में तेजी लाई जाएगी। जमीनी स्तर पर सर्वेक्षण के दौरान आ रही दिक्कतों को देखते हुए पुराने और अनावश्यक नियमों को हटा दिया गया है। अब भू-सर्वेक्षण से जुड़े तकनीकी शब्दों की स्पष्ट परिभाषा तय की गई है, जिससे कर्मचारियों और आम जनता के बीच किसी भी प्रकार के भ्रम की स्थिति पूरी तरह खत्म हो सके। सरकार का मानना है कि इससे शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के लैंड रिकॉर्ड्स विश्वसनीय हो जाएंगे।

End of Feed