पटना में 6 साल का वायरल बच्चा पुलिस हिरासत में? CJP के दावे पर बिहार पुलिस का क्या है जवाब, जानें पूरा सच

बिहार की राजधानी पटना में इन दिनों छात्रों और अभ्यर्थियों का आंदोलन काफी गरमाया हुआ है। प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस की तरफ से वॉटर कैनन और लाठीचार्ज का इस्तेमाल किया गया, जिसकी तस्वीरें दिनभर चर्चा में रहीं। इसी गहमागहमी के बीच एक 6 साल के मासूम बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है।

बिहार की राजधानी पटना में इन दिनों छात्रों और अभ्यर्थियों का आंदोलन काफी गरमाया हुआ है। मंगलवार को BPSC अभ्यर्थियों ने अपनी मांगों को लेकर गांधी मैदान से शांतिपूर्ण मार्च शुरू किया और मुख्यमंत्री आवास के घेराव के लिए डाकबंगला चौराहे की तरफ बढ़ गए। प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस की तरफ से वॉटर कैनन और लाठीचार्ज का इस्तेमाल किया गया, जिसकी तस्वीरें दिनभर चर्चा में रहीं। इसी गहमागहमी के बीच एक 6 साल के मासूम बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसने पूरे मामले में नया मोड़ ला दिया।

Bihar 6 Year Old child video

पटना प्रदर्शन में क्या सच में गिरफ्तार हुआ 6 साल का बच्चा? (फोटो: timesnow.navbharat/@abhijeet_dipke)

वायरल हो रहे वीडियो में पुलिस वर्दी में कुछ जवान एक छोटे बच्चे को गोद में उठाकर वाहन की तरफ ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंटस पर शेयर करते हुए तंज कसा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में छह साल के बच्चे को हिरासत में लिया जा रहा है। सोशल मीडिया पर दावा किया जाने लगा कि माथे पर चंदन का टीका लगाए इस बच्चे ने छात्रों के समर्थन में सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ कड़े सवाल पूछे थे, जिससे नाराज होकर पुलिस उसे उठाकर ले गई।

End of Feed