बिहार में जमींदोज हुआ एक और पुल; गंगा नदी में गिरा विक्रमशिला सेतु का हिस्सा, टला जानलेवा हादसा

Bhagalpur Bridge Collapse: बिहार के भागलपुर में देर रात विक्रमशिला सेतु का एक हिस्सा गंगा नदी में गिर गया। पिलर 133 के पास हुए इस हादसे के बाद पुल को सील कर दिया गया है। गनीमत रही की इस हादसे की चपेट में कोई व्यक्ति नहीं आया है।

Bihar Bridge Collapse: बिहार के भागलपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां देर रात विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर गंगा नदी में गिर गया। पिलर नंबर 133 के पास स्लैब धंसने से पुल के बीचों-बीच एक बड़ा हिस्सा ढह गया, जिससे उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ने वाली यह महत्वपूर्ण लाइफलाइन पूरी तरह ठप्प हो गई है। गनीमत रही कि स्थानीय प्रशासन और पुलिस की तत्परता से समय रहते वाहनों को रोक दिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

bihar bhagalpur bridge collpse

घटना की जानकारी देते डीएम नवल किशोर चौधरी

कैसे हुआ हादसा?

भागलपुर के जिलाधिकारी (DM) नवल किशोर चौधरी ने बताया कि यह घटना रात करीब 12:35 बजे हुई। पिलर नंबर 133 के पास एक स्लैब अचानक नीचे की ओर धंसने लगा। ड्यूटी पर तैनात स्थानीय अधिकारी और थाना प्रभारी (SHO) ने सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल दोनों ओर से ट्रैफिक रुकवाया और वहां मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। लोगों के हटने के महज 15 मिनट के भीतर ही स्लैब का वह हिस्सा टूटकर गंगा नदी में जा गिरा।

End of Feed