Bihar-Bengal Weather: बिहार-बंगाल में 'काल बैसाखी' का अलर्ट; कहीं ओलावृष्टि तो कहीं भारी बारिश, जानें अगले 48 घंटों का हाल

Bihar Bengal Weather 9 April Update: बिहार और पश्चिम बंगाल में काल बैसाखी के प्रभाव से मौसम बदल गया है। पटना से कोलकाता तक बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट है। आइए जानते हैं मौसम विभाग (IMD) ने बिहार और बंगाल के मौसम को लेकर क्या पूर्वानुमान जताया है।

Bihar Bengal Weather Today: बिहार और पश्चिम बंगाल के आसमान पर इन दिनों कुदरत के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। जहां बंगाल की खाड़ी से उठने वाली नमी और चक्रवाती सिस्टम के मिलन ने 'काल बैसाखी' (Kalbaishakhi) को सक्रिय कर दिया है, वहीं झुलसाने वाली गर्मी के बीच अचानक आई इस बारिश ने लोगों को मई की तपिश से पहले सुहावने मौसम का तोहफा दिया है।

Bihar Bengal Weather Today

बिहार-बंगाल में कालबैसाखी का साया

बिहार में 'काल बैसाखी' का तांडव (Bihar Weather Alert Today)

बिहार में प्री-मानसून का सबसे खतरनाक सिस्टम 'काल बैसाखी' पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 24 घंटों में उत्तर और पूर्वी बिहार के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश और वज्रपात की आशंका है। शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर और पूर्णिया समेत 20 जिलों में गरज-चमक के साथ 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। पटना में भी दोपहर बाद हुई बारिश से पारा लुढ़ककर 29 डिग्री तक आ गया है, जिससे उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली है। हालांकि, औरंगाबाद के कुटुंबा में सबसे ज्यादा 2.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

End of Feed