Begusarai: एंबुलेंस छोड़िए डेडबॉडी को छत तक नहीं हुई नसीब; थाने-अस्पताल के चक्कर काटते रहे परिजन, बारिश में भीगती रही लाश

बिहार के बेगूसराय के मॉडल सदर अस्पताल में सिस्टम की बड़ी लापरवाही सामने आई है। पोस्टमार्टम के कागजी झंझट में एक महिला का शव घंटों बारिश में भीगता रहा और परिजन थाने और अस्पताल के चक्कर काटते रहे।

Begusarai News: करोड़ों रुपये की लागत से बना बिहार का सबसे 'हाईटेक और मॉडल' माना जाने वाला बेगूसराय सदर अस्पताल एक बार फिर विवादों और सुर्खियों में है। यहां पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संवेदनहीनता की एक ऐसी शर्मनाक तस्वीर सामने आई है, जिसने पूरे प्रशासनिक तंत्र की पोल खोलकर रख दी है। कागजी लिखापढ़ी और अधिकार क्षेत्र के झंझट में एक महिला का शव कई घंटों तक बारिश में भीगता रहा और बेबस परिजन एक-एक पर्ची के लिए भटकते रहे।

begusarai hospital

हाईटेक सदर अस्पताल के बाहर भीगता रहा शव

13 जुलाई के सड़क हादसे से जुड़ा है मामला

जानकारी के अनुसार, बलिया थाना क्षेत्र के बड़ी बलिया, वार्ड नंबर 10 की रहने वाली सुशीला देवी 13 जुलाई को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई थीं, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, पुलिस की सलाह पर परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने बुधवार को सदर अस्पताल पहुंचे। लेकिन अस्पताल कर्मियों ने बिना पुलिस रिपोर्ट के शव को स्वीकार करने से साफ इनकार कर दिया।

End of Feed