Bihar News: बिहार के अपर मुख्य सचिव बी. राजेन्दर को विदाई, प्रत्यय अमृत ने गिनाईं उपलब्धियां

बिहार के अपर मुख्य सचिव बी. राजेन्दर को आज विदाई समारोह में सम्मानित किया गया। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने उनके प्रशासनिक अनुभव, नेतृत्व और सुधारों में योगदान की सराहना की।

बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव बी. राजेन्दर को आज यानी बुधवार को भावभीनी विदाई दी गई। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की ओर से आयोजित समारोह में मुख्यालय में पदस्थ विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव और भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। मुख्य सचिव ने बी. राजेन्दर के लंबे प्रशासनिक अनुभव, नेतृत्व क्षमता और राज्य प्रशासन में योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की।

Bihar News B Rajender retirement

बिहार में आज अपर मुख्य सचिव बी. राजेन्दर को भावभीनी विदाई दी गई

समारोह की शुरुआत मुख्य जांच आयुक्त दीपक कुमार सिंह के स्वागत संबोधन से हुई। इसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग की उपलब्धियों और प्रशासनिक सुधारों पर आधारित लघु फिल्म दिखाई गई। इसमें बी. राजेन्दर के कार्यकाल में किए गए अभिलेख प्रबंधन, HRMS, सहयोग पोर्टल और ई-ऑफिस जैसी पहलों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया।

End of Feed