शहर

बीकानेर सड़क हादसा: ट्रक और कार की भीषण टक्कर, परिवार के 6 लोगों की मौत; ऐसे हुआ एक्सीडेंट

बीकानेर के महाजन सड़क हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। ये हादसा भारतमाला सड़क पर जैतपुर टोल के पास हुआ है।

Image

प्रतिकात्मक

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

बीकानेर सड़क हादसा: भारतमाला सड़क पर जैतपुर टोल के पास गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि हनुमानगढ़ से बीकानेर की ओर जा रही एक कार ट्रेलर (ट्रक) में पीछे से जा टकराई। हरियाणा नंबर की उस कार में 7 लोग सवार थे, जो एक्सीडेंट में बुरी तरह घायल हो गए। उनमें से 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक घायल बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भारतमाला सड़क पर जैतपुर टोल और पल्लू के बीच हादसा हुआ है। कार में 7 लोग सवार थे, जिनमें से 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक बच्ची गंभीर से घायल होने के बाद इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजी गई है। जानकारी के मुताबिक, सभी लोग हनुमानगढ़ के रहने वाले थे जो बीकानेर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article