Pratapgarh : लोक-परिवहन बस पलटी, 2 की मौत; 27 यात्री घायल

राजस्थान के प्रतापगढ़ में यात्रियों से भरी लोक परिवहन बस पलट गई। हादसे में 2 यात्रियों की मौत हो गई और 27 यात्री घायल हुए।

प्रतापगढ़: जिले के धरियावद में शनिवार दोपहर यात्रियों से भरी लोक परिवहन बस पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में 2 यात्रियों की मौत हो गई और 27 यात्री घायल हो गए। इनमें से 7 को गंभीर हालत में रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक, जंगली जानवर के अचानक सड़क पर आ जाने से बस बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गई। जानकारी के अनुसार बस उदयपुर से प्रतापगढ़ जा रही थी। हादसा धरियावद थाना इलाके के बांसी घाटे इलाके में हुआ है।

Bus Overturns in pratapgarh rajasthan

राजस्थान के प्रतापगढ़ में हादसा

इनकी हुई मौत

इस हादसे में उदयपुर जिले के नयाखेरा थाना के रहने वाले काऊ मीना (20) पुत्र मालू मीना और प्रतापगढ़ जिले के पारेल थाना के रहने वाले जीवन बहादुर सिंह (55) पुत्र केशर सिंह राजपूत की मौके पर ही मौत हो गई। इनके शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

End of Feed