Ujjain Mahakaleshwar Mandir: एशिया कप 2025 के फाइनल मैच में 41 साल में पहली बार भारत और पाकिस्तान एक-दूसरे के आमने-सामने हैं। इस मैच में भारतीय क्रिकेट टीम की जीत के लिए उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। मंदर के गर्भगृह में टीम इंडिया की तस्वीरें रखकर मंत्रोच्चारण किया गया। मंदिर में बाबा महाकाल से प्रार्थना की गई कि वे टीम को शक्ति प्रदान करें और भारत को शानदार विजय दिलाएं।
एशिया कप फाइनल में भारतीय टीम की जीत के लिए महाकालेश्वर मंदिर में पूजा
मंत्रोच्चारण के साथ हुई पूजा
आज एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला होने वाला है। यह मैच भारतीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान की टीम के बीच होने वाला है। इस मैच को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मौके पर उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकालेश्वर के दरबार में भारतीय टीम की जीत की कामना के लिए विशेष पूजा की आयोजित की गई। मंदिर के पंडित दिनेश पुजारी ने बताया कि गर्भगृह में भारतीय टीम व एशिया कप की तस्वीरें रखी गई और विशेष पूजन किया गया। इस अवसर पर मंत्रोच्चारण करते हुए बाबा महाकाल से प्रार्थना की गई कि वे टीम को बल प्रदान करें और भारी रनों से विजय दिलवाएं।
दिनेश पुजारी ने कहा, "जब भी भारत-पाकिस्तान का मैच होता है, देशवासियों में एक अद्भुत जोश और उत्साह देखने को मिलता है। हर कोई अपनी-अपनी तरह से टीम की जीत के लिए प्रयास करता है।" उन्होंने यह भी कहा कि "बाबा महाकाल विश्व के भक्तों की समस्याओं को दूर करते हैं और उनकी प्रार्थनाएं सुनते हैं। हमने भी भारत की जीत के लिए बाबा से प्रार्थना की है और हमें विश्वास है कि हमारी टीम जरूर जीतेगी।"
