भोपाल

Sawan Special Train : भोपाल-उज्जैन के बीच दौड़ेगी सावन स्पेशल ट्रेन, क्या है टाइमिंग; किन स्टेशनों पर लेगी स्टॉप

भोपाल और उज्जैन के बीच एक सावन विशेष ट्रेन सेवा का संचालन 10 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। यह ट्रेन भोपाल से हर रात 2:15 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 7:20 बजे उज्जैन पहुंचेगी।

Image

ट्रेन (फाइल फोटो-इमेज क्रेडिट Istock)

सावन मास की शुरुआत 11 जुलाई से हो रही है। लिहाजा, शिवालयों और बड़े शिव मंदिरों में भक्तों का तांता रहेगा। इसके लिए रेलवे अपनी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर रहा है। खासकर, उज्जैन महाकाल के दर्शन को जाने वाले भक्तों के लिए भोपाल और उज्जैन के बीच एक नई सावन स्पेशल ट्रेन का संचालन 10 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। यह ट्रेन भोपाल से प्रतिदिन रात 2:15 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 7:20 बजे उज्जैन पहुंचेगी। वहीं, उज्जैन से यह ट्रेन रात 9:00 बजे चलकर भोपाल रेलवे स्टेशन पर 1:05 बजे पहुंचेगी।

भोपाल-उज्जैन सावन स्पेशल ट्रेन के स्टॉपेज

इस ट्रेन का मार्ग संत हिरदाराम नगर, सीहोर, कालापीपल, शुजालपुर, अकोदिया, कालीसिंध, बेरछा, मक्सी और तराना स्टेशनों पर रुकते हुए तय किया गया है। यह सेवा विशेष रूप से सावन के दौरान लाखों श्रद्धालुओं के लिए फायदेमंद साबित होगी।

रेलवे के अनुसार, यह ट्रेन पूरी तरह अनारक्षित है और इसमें सामान्य श्रेणी का किराया लागू होगा, जो मेल/एक्सप्रेस ट्रेन के अनुसार होगा। ट्रेन में कुल 9 कोच होंगे, जिनमें 7 सामान्य श्रेणी और 2 एसएलआरडी शामिल हैं। इस नई ट्रेन सेवा से भोपाल, सीहोर, शाजापुर और उज्जैन के यात्रियों को यात्रा में सुविधा मिलेगी।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article