Indore: शीतलामाता बाजार में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का विरोध; चूड़ियों और नारों से लोगों ने जताई नाराजगी, मौके पर पुलिस तैनात

इंदौर के शीतलामाता बाजार में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के आगमन के दौरान माहौल बेहद गर्मा गया। महिलाओं ने चूड़ियों से विरोध जताया और बाजार को भगवा रंग में रंगते हुए जोरदार नारे लगाए। राजनीतिक और साम्प्रदायिक तनाव के चलते पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए।

Indore Protest: इंदौर के शीतलामाता बाजार में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के आगमन को लेकर माहौल गर्मा गया। सिर्फ खरीदारी का स्थल नहीं, बल्कि राजनीतिक और साम्प्रदायिक टकराव का केंद्र बन गया। बीजेपी महिला मोर्चा और स्थानीय समर्थक पहले से ही सक्रिय थे, जबकि कांग्रेस के कार्यकर्ता भी मौके पर नजर आए। महिलाओं ने चूड़ियों के जरिए विरोध जताया और बाजार को भगवा रंग में रंगते हुए जोरदार नारे लगाए।

Protest in Indore Sheetlamata Market

इंदौर शीतलामाता बाजार में विरोध प्रदर्शन

लव जिहाद जैसी सोच रखने वालों का समर्थन

पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन से पहले ही बाजार में उनका विरोध देखने को मिला। बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं और स्थानीय व्यापारियों ने उन्हें ‘लव जिहाद जैसी सोच रखने वालों’ का समर्थन करने का आरोप लगाते हुए चेतावनी स्वरूप चूड़ियां भेंट की। पुलिस ने सुरक्षा को देखते हुए दिग्विजय सिंह को सीधे बाजार में प्रवेश नहीं करने दिया और उन्हें सराफा थाना तक ही जाने की अनुमति दी।

End of Feed