भोपाल

Bhopal: पहले ही निपटा लें जरूरी काम; शनिवार को 8 घंटे तक कटी रहेगी बिजली, 30 इलाके होंगे प्रभावित

भोपाल के आसपास लगभग 30 क्षेत्रों में शनिवार को 5 से 8 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। बिजली कंपनी मेंटिनेंस के कामों के चलते बिजली कटौती करेगी। बिजली गुल रहने वाले प्रमुख क्षेत्रों में बैरसिया रोड, सलैया, आरिफ नगर, करोंद, निशातपुरा और मिसरोद शामिल हैं।

Image

शनिवार को भोपाल में कटेगी बिजली

Photo : Times Now Digital

Bhopal Power Outage: शनिवार को भोपाल में 5 घंटे से लेकर 8 घंटे तक बिजली कटौती होने वाली है। इसका असर शहर के 30 इलाकों में पड़ने वाला है। यह कटौती बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्यों के कारण की जाएगी, जिससे इन इलाकों में बिजली की सप्लाई प्रभावित होगी। इलाकों में बैरसिया रोड, सलैया, आरिफ नगर, करोंद, निशातपुरा, मिसरोद सहित कई प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं।

पहले ही कर लें जरूरी काम

बिजली कटौती के कारण नागरिकों को रोजाना के कामों में असुविधा हो सकती है, इसलिए अधिकारियों ने लोगों से सलाह दी है कि वे अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें ताकि परेशानी से बचा जा सके। यह कदम बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता सुधारने और भविष्य में बेहतर सेवा प्रदान करने के लिए आवश्यक माना जा रहा है। बिजली कंपनी ने इस कटौती की जानकारी समय रहते दी है ताकि लोग अपनी योजनाओं को इस हिसाब से कर सकें। इस प्रकार की कटौती से स्थानीय निवासियों और व्यवसायों को अस्थायी रूप से प्रभावित किया जाएगा लेकिन दीर्घकालिक लाभ के लिए इसे जरूरी बताया गया है।

इन इलाकों पर पड़ेगा असर

मिसरोद फेस-2, सलैया, ब्रिटिश पार्क, महर्षि वेद विज्ञान, चैतन्य शिक्षा समिति, महर्षि इन्फॉर्मेशन, ग्रीन मिडोज कॉलोनी, 11 मील गार्डन सिटी कॉलोनी, आरआरजी कॉलोनी, छान और आसपास के इलाके में सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक बिजली नहीं आएगी।

मेंडोरा, कृषि संस्थान, डेयरी स्टेट, बरखेड़ीखुर्द, शारदा विहार, केरवा पंप और आसपास के इलाके में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी।

निशातपुरा, आरिफ नगर, बैरसिया रोड, कृषि अनुसंधान कॉलोनी, बृज कॉलोनी, माया इन्क्लेव, नवीबाग, देवकी नगर, करोंद, पंचवटी फेस-1 और 2, एवं आसपास के इलाके में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बिजली कटेगी और बिसनखेड़ी, वन स्मृति और आसपास के इलाके में सुबह 10 से शाम 6 बजे तक बिजली कटेगी।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article