भोपाल

Madhya Pradesh: भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा पर पथराव, नीमच में वाहनों में तोड़फोड़

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Sep 5, 2023, 09:36 PM IST

Stone pelting on BJP Jan Ashirwad Yatra: भारतीय जनता पार्टी की जन आशीर्वाद यात्रा पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने यात्रा को रोकने की कोशिश भी की और वाहनों में तोड़फोड़ भी की गई।

Image

भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा पर पथराव

Photo : ANI

Stone pelting on BJP Jan Ashirwad Yatra: मध्य प्रदेश के नीमच से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां भारतीय जनता पार्टी की जन आशीर्वाद यात्रा पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने यात्रा को रोकने की कोशिश भी की और वाहनों में तोड़फोड़ भी की गई। घटना मंगलवार देर शाम की बताई जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रामपुरा क्षेत्र के राउली कुड़ी गांव में जन आशीर्वाद यात्रा पर पथराव किया गया। इस दौरान हमलावरों ने यात्रा में शामिल वाहनों को निशाना बनाया और तोड़फोड़ की ।

भाजपा ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

घटना सामने आने के बाद भाजपा ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा है कि मुझे जानकारी मिली है कि कांग्रेस के गुंडों द्वारा यात्रा पर पहाड़ों और पेड़ों के पीछे से पथराव किया गया। यह न केवल दुर्भाग्यपूर्ण या निंदनीय है बल्कि गंभीर अपराध भी है। उन्होंने कहा, कांग्रेस के लोग हमें मिल रहे अपार जनसमर्थन से घबरा गए हैं। उन्होंने योजनाबद्ध तरीके से यात्रा पर हमला किया है। उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताय, पथराव में वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। हमारा 'रथ' भी क्षतिग्रस्त हो गया है।

प्रांजुल श्रीवास्तव
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article