Indore Accident: इंदौर में दर्दनाक हादसा, आगरा-मुंबई हाईवे पर कार और वैन की टक्कर, चार की मौत

Indore Accident: इंदौर में आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार वैन की कार से टक्कर हो गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है और तीन लोग घायल है। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

Indore Road Accident: मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां एक कार और वैन के बीच टक्कर हो गई, जिसमें चार लोगों की मौत की खबर सामने आई है। हादसे में तीन लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

Accident News.

आगरा-मुंबई हाईवे पर कार और वैन की टक्कर (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

कार से टक्कराई तेज रफ्तार वैन

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के अनुसार, पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हादसा जिला मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर दूर महू तहसील में आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवले गांव के पास बुधवार देर रात में हुआ। हादसे के बाद वैन में आग लग गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि महू से मानपुर की ओर जा रही कार रात लगभग 11.15 बजे विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार वैन से टकरा गई।

End of Feed