Dhar News: सोमवार को मध्यप्रदेश के धार जिले में एक कार के ट्रक से टकरा जाने से चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने इस दुर्घटना की जानकारी दी है। शहर पुलिस अधीक्षक (CSP) रवींद्र वास्केल ने बताया कि नेशनल हाइवे पर एक खड़ी ट्रक में कार ने टक्कर मार दी। यह हादसा सुबह सात बजे के आसपास इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर भलवाड़ी गांव के पास हुआ। जिला मुख्यालय से घटनास्थल की दूरी करीब करीब 15 किलोमीटर दूर है।
धार में सड़क हादसा
पुलिस अधिकारी के मुताबिक हाइवे पर खड़े ट्रक में एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतकों की पहचान कर रही है। आगे की जांच जारी है।
