Guna Minor Gangrape: मध्य प्रदेश के गुना से एक नाबालिग के साथ गैंगरेप की वारदात सामने आई है। जहां एक 13 साल की बच्ची के साथ तीन नाबालिग लकड़ों ने रेप किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
गुना में नाबालिग के साथ गैंगरेप
बाड़े में भूसा लाने गई थी बच्ची
एक अधिकारी ने बताया कि किशोरों ने सोमवार की दोपहर को कथित अपराध किया, और पुलिस को इसकी सूचना मंगलवार को दी गई। बमोरी थाने के सहायक उपनिरीक्षक अरविंद गौड़ ने शिकायत का हवाला देते हुए बताया कि जब लड़की भूसा लाने के लिए बाहर गई थी, तब 16-17 साल की उम्र के नाबालिगों ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ बलात्कार किया।
ये भी पढ़ें - बिहार के वैशाली में मानवता शर्मसार, दबंगों ने महिला और उसकी बेटियों की सरेआम की पिटाई; अस्पताल में भर्ती
बच्चों का संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज
उन्होंने बताया कि यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने कहा है कि जल्द ही आरोपियों को हिरासत में ले लिया जाएगा।
