सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश की जनता को दीं कई सौगातें, अब 450 रुपए में ही मिलेगा एलपीजी सिलेंडर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 31, 2023, 02:27 PM IST

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की लाडली बहनों और जनता को कई सौगातें दी हैं। बहनों को 450 रुपए में गैस सिलेंडर मिलने का रास्ता साफ हो गया है। आशा कार्यकर्ताओं की प्रोत्साहन राशि 6,000 की गई।

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की लाडली बहनों और जनता को कई सौगातें दी हैं। सावन के महीने में बहनों को 450 रुपए में गैस सिलेंडर मिलने का रास्ता साफ हो गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई कैबिनेट की बैठक में सस्ते दर्पण सिलेंडर देने की प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सिलेंडर की राशि की प्रतिपूर्ति डीबीटी के माध्यम से सीधे अकाउंट में की जाएगी। गैस रिफिल कराने वाली बहनों के आधार से लिंक खाते में लगभग 500 रुपए प्रति रिफिल के मान से राशि का भुगतान किया जाएगा। लाड़ली बहनों के साथ ही उन महिलाओं को भी 450 रुपए में गैस सिलेंडर दिया जाएगा, जो उज्जवला गैस कनेक्शन की लाभार्थी हैं।

Shivraj Singh Chauhan, Ladli Behan, Madhya Pradesh

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश की जनता के लिए कई बड़े फैसले लिए।

कैबिनेट बैठक में और कई जन हितैषी प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। 31 अगस्त 2023 तक के बिजली के बढ़े हुए सभी बिल स्थगित किये जाएंगे। सरकार ने आशा कार्यकर्ताओं की प्रोत्साहन राशि को 2,000 से बढ़ाकर रु. 6,000 करने की मंजूरी दी भी दी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस राशि में प्रतिवर्ष ₹1000 की बढ़ोतरी भी की जाएगी। इसके साथ ही आशा पर्यवेक्षकों की प्रोत्साहन राशि को रु.350 से बढ़ाकर रु. 500 करने और अधिकतम 15,000 रूपये प्रतिमाह करने की मंजूरी दी गई।

End of Feed