Chhindwara News: छिंदवाड़ा कफ सिरप केस में डॉक्टर अरेस्ट, तमिलनाडु की फार्मा कंपनी पर FIR दर्ज

छिंदवाड़ा के परासिया में संदिग्ध कोल्ड्रिफ सिरप पीने से बच्चों की मौत के मामले ने पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। बीएमओ डॉ. अंकित सहलाम की शिकायत पर पुलिस ने कांचीपुरम स्थिति दवा का निर्माण करने वाली कंपनी और दवा लिखने वाले डॉ. प्रवीण सोनी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने डॉ. सोनी को हिरासत में ले लिया है।

Chhindwara Cough Syrup Case: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के परासिया क्षेत्र में संदिग्ध कोल्ड्रिफ सिरप से बच्चों की मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने सिरप बनाने वाली तमिलनाडु के कांचीपुरम में स्थित मेसर्स श्रेसन फॉर्मास्युटिकल कंपनी और दवा लिखने वाले शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण सोनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जिसके बाद पुलिस ने डॉ. सोनी को हिरासत में ले लिया है और उन्हें निलंबित भी कर दिया गया है। यह कदम स्वास्थ्य विभाग की प्रारंभिक जांच के बाद उठाया गया, जिसमें कफ सिरप की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठे थे।

Cough Syrup

सांकेतिक फोटो (istock)

छिंदवाड़ा एसपी अजय पांडे न बताया कि चेन्नई की फार्मासिटीकल कंपनी और डॉ. प्रवीण सोनी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि डॉ. सोनी यहां सरकारी डॉक्टर होने के बावजूद एक निजी क्लिनिक चलाते थे और उन्होंने सिरप लेने का परामर्श दिया था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कोतवाली पुलिस की एक विशेष टीम ने डॉ. सोनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद शनिवार देर रात छिंदवाड़ा के राजपाल चौक से उन्हें गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने लापरवाही भरा रवैया दिखाया और लगभग एक महीने तक बच्चों पर इसके प्रतिकूल प्रभाव के बाद भी दवा लिख दी। इस मामले में जांच के लिए एसआईटी बना दी गई है। जल्दी ही पुलिस टीम चेन्नई रवाना होगी, जहां फार्माशूटिकल कंपनी के लोगों की गिरफ्तारी की जाएगी।

End of Feed