सतना में बसपा नेता की हत्या, 15 हमलावरों ने पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

सतना में बसपा नेता शुभम साहू को करीब 15 हमलावरों ने लाठी-डंडों से की पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। शुभम ने 2 दिन पहले ही कांग्रेस छोड़ी थी और बसपा की सदस्यता ली थी। पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है और उनसे पूछताछ कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि यह वारदात जमीन विवाद के चलते हुई। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Satna BSP Leader Murder: मध्य प्रदेश के सतना में बसपा नेता शुभम साहू की बदमाशों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। मारपीट के वीडियो में करीब 15 अज्ञात हमलावरों ने लाठी-डंडों के साथ बसपा नेता पर हमला करते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है। प्रारंभिक जांच में जमीन विवाद के चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है। शुभम ने दो दिन पहले ही कांग्रेस छोड़ी थी और बहुजन समाज पार्टी में शामिल हुए थे।

Satna murder

बसपा नेता शुभम साहू (फाइल फोटो)

पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लिया

सतना के महादेवा मोहल्ले में रविवार देर रात को करीब 15 अज्ञात बदमाशों ने बसपा नेता शुभम साहू को लाठी-डंडों से पीटा। उन्हें घायल हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से डॉक्टर ने उन्हें रीवा रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में भी शुभम ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों पंकज गौतम, रजनीश गौतम और विपिन गौतम को हिरासत में लिया है। ये तीनो आरोपी एक ही परिवार के है। पुलिस इन आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

End of Feed