MP ही नहीं, यहां का चोर भी गजब है - चोरी करके भेजा मैसेज, 20 दिन में पूरी रकम लौटा दूंगा

भोपाल में लोक निर्माण विभाग के एसडीओ के घर में उनके ड्राइवर ने चोरी की। जिसके बाद मैसेज करके परेशान न होने और पैसे वापस लौटाने की बात कही। चोरी के दौरान अफसर घर पर नहीं थे और उनका बेटा भी इंदौर था।

एमपी अजब है, सबसे गजब है.. ये लाइन तो आपने सुनी ही होगी, लेकिन सिर्फ एमपी ही नहीं बल्कि यहां का एक चोर भी गजब है। दरअसल भोपाल से एक ईमानदार चोर का अजब-गजब मामला सामने आया है। जहां एक चोर ने चोरी करने के बाद मालिक को मैसेज भेजकर परेशान नहीं होने को कहा और सारी रकम लौटने का वादा भी किया। यह चोरी लोक निर्माण विभाग (PWD) के एसडीओ कपिल त्यागी के घर में हुई और यह ईमानदार चोर उनका ड्राइवर है। जिसने अफसर की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर 50 से 60 हजार कैश चुरा लिए और उन्हें 20 दिन वापस लौटाने का वादा भी किया। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

End of Feed