भोपाल

भोपालवासी ध्यान दें... आज 50 इलाकों में रहेगी बत्ती गुल, मेंटनेंस कार्य के चलते होगी कटौती

भोपाल के लगभग 50 इलाकों में आज 1 से 5 घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। यह कटौती बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य के की वजह से होगी, जिससे सप्लाई प्रभावित होगी। जिन इलाकों में बिजली कटौती रहेगी, उनमें चार इमली, अशोका गार्डन, तुलसी नगर, बसंतकुंज, नादिर कॉलोनी आदि क्षेत्र शामिल हैं।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

Bhopal Power Cut: भोपाल में आज करीब 50 इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। बिजली कंपनी आज इन इलाकों में मेंटनेंस कार्य करेगी। जिसके चलते 1 से 5 घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। प्रभावित इलाकों में चार इमली, अशोका गार्डन, तुलसी नगर, बसंतकुंज, नादिर कॉलोनी और मलीपुरा जैसे इलाके शामिल हैं। बिजली कटौती का यह कार्यक्रम आवश्यक रखरखाव कार्यों के चलते किया जा रहा है, जिससे उपभोक्ताओं को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है और उन्हें इस कटौती के बारे में पूर्व में सूचित किया गया है।

भोपाल में आज बिजली कटौती का समय और जगह

  • सुबह 9:30 से दोपहर 2 बजे तक
भूमिका रेजीडेंसी, बंजारी ए सेक्टर, क्वालिटी होम्स, सिग्नेचर क्राउन, शिर्डीपुरम, बीमा कुंज, गणपति इन्क्लेव, फाइन एवेन्यू, सागर कुंज और आस-पास के इलाके।
  • सुबह 9:30 से दोपहर 2:30 बजे तक
साउथ एवेन्यू, श्वेता कॉम्पलेक्स, बसंत कुंज, शिविका, मिनाल इन्क्लेव, अयंगर कॉलोनी, आकांक्षा इन्क्लेव, गैलेक्सी।
  • सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक
अंत्योदय नगर, अशोका गार्डन, नगर निगम कॉलोनी, अंसल कॉम्पलेक्स, जीआरपी कॉलोनी, अशोक विहार, दशमेश नगर, रुस्तम खां का अहाता, नादिर कॉलोनी कॉलोनी, आकाशवाणी केंद्र और आस-पास के एरिया।
  • सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक
मालीपुरा, पीर गेट, इमामी गेट चौराहा, पंचवटी कॉलोनी, गोहर महल, रेतघाट, नूर महल और आसपास के इलाके।
  • सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक
चार इमली, पीएंडटी कॉलोनी, ऋषि नगर, एसबीआई क्वार्टर (बी, सी, डी), इंद्रविहार, सीबीआई क्वार्टर और आसपास के इलाके।
  • सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक
सोनिया कॉलोनी, नवीन नगर, रानी अमनबाई कॉलोनी, तुलसी नगर, फूटी बावड़ी और आसपास के इलाके।
Pooja Kumari
पूजा कुमारी author

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी... और देखें

End of Article