Bhopal: भोपाल रेल मंडल की ओर से राजस्थान के जोधपुर तक चलने वाली कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है। इसके पीछे की रेलवे ने वजह बताई है कि, उत्तर पश्चिम रेलवे के तहत जोधपुर मंडल के मेड़ता रोड-जोधपुर जंक्शन के रेल खंड पर ट्रैक मरम्मत का कार्य किया जाना है। जिसके चलते इस रूट से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनों को निरस्त, किया गया है।
भोपाल रेल मंडल ने की कई ट्रेनें कैंसिंल, पैसेंजर्स की बढ़ी मुश्किलें (सांकेतिक तस्वीर)
वहीं कुछ ट्रेनों को आंशिक निरस्त किया गया है तो कुछ को बदले गए रूट से चलाने का निर्णय लिया गया है। रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक, रद्द की गई ट्रेनों में ट्रेन संख्या-14813-14 जोधपुर-भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस शामिल है। ट्रेन संख्या-14813 जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस के 19 फरवरी तक 13 फेरे कैंसिल किए गए हैं। इसी प्रकार ट्रेन संख्या-14814 भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के 20 फरवरी तक 13 फेरे अपने प्रारंभिक स्टेशन से रद्द किए गए हैं।
